वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: रायगढ़ में अवैध लकड़ी डिपो का भंडाफोड़, तेंदू और खैर की लकड़ी से लदा ट्रक जब्त

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: रायगढ़ में अवैध लकड़ी डिपो का भंडाफोड़

0
94

 

रायगढ़। जिले में वन विभाग ने अवैध लकड़ी कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छातामुड़ा बाईपास के पास एक अवैध लकड़ी डिपो का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान मौके से तेंदू और खैर की लकड़ी से भरा एक ट्रक भी जब्त किया गया।

सूचना मिली थी कि एक निजी मकान के परिसर में अवैध रूप से लकड़ी का डिपो संचालित किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने छापा मारा और भारी मात्रा में कीमती लकड़ी जब्त की। बरामद लकड़ी और ट्रक को विभाग ने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

आरोपी की तलाश में जुटा वन विभाग

मकान के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ के दौरान पता चला कि यह मकान नरेश अग्रवाल का है। जब वन विभाग ने उनसे संपर्क किया, तो उन्होंने बताया कि उन्होंने यह मकान रोहित मित्तल को किराए पर दिया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि लकड़ी का कारोबार रोहित मित्तल द्वारा ही संचालित किया जा रहा था।

वन विभाग ने इस पूरे मामले में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि लकड़ी कहां से लाई गई और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए जांच तेज़ कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here