7 मई को आ सकते हैं छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परिणाम, तैयारियां पूरी

7 मई को आ सकते हैं छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परिणाम

0
120

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों की घोषणा करने जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, 7 मई 2025 को परिणाम जारी किए जा सकते हैं। मंडल ने रिजल्ट घोषणा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

इस वर्ष प्रदेश भर से पांच लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षाओं में भाग लिया था, जिनका लंबे समय से परीक्षा परिणामों का इंतजार है। अब उनका यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है।

छत्तीसगढ़ में 10वीं की परीक्षा 24 मार्च को और 12वीं की परीक्षा 28 मार्च को संपन्न हुई थी। परीक्षाओं के सफल आयोजन के बाद अब मूल्यांकन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और परिणाम तैयार किए जा चुके हैं।

छात्र अपने परिणाम CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। परिणाम घोषित होने के बाद मेरिट लिस्ट, टॉपर्स की जानकारी और जिलेवार प्रदर्शन भी साझा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here