चेम्बर पदाधिकारी 4 सितम्बर रविवार को होंगे एक दिवसीय प्रवास पर

0
71

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी,विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि चेम्बर पदाधिकारी 4 सितम्बर रविवार को दुर्ग एवं राजनांदगांव में एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे तथा जनसंपर्क कर व्यापारियों से रूबरू होंगे।

4 सितम्बर रविवार को प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन एवं कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा चेम्बर प्रतिनिधि मंडल दुर्ग एवं राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान दुर्ग में जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे उसके बाद प्रवास के अगली कड़ी में राजनांदगांव जिले के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे तत्पश्चात जनसंपर्क के माध्यम से व्यापारियों से मुलाकात करेंगे।

क्षेत्रिय स्तर पर चेम्बर को प्रोत्साहित करने हेतु तथा छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज को और मजबुत बनाने की प्रक्रिया के संदर्भ में यह महत्वपुर्ण एक दिवसीय प्रवास का कार्यक्रम रखा गया है। प्रवास के दौरान तीनों चेम्बर पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन एवं कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा चेम्बर द्वारा किये गए कार्यों एवं उपलब्धियों से व्यापारियों को अवगत कराएंगे जिसमें चेम्बर के अन्य पदाधिकारी भी मुख्य रूप से शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम के प्रभारी दुर्ग संभाग प्रभारी गार्गी शंकर मिश्रा होंगे।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here