जेसीआई रायपुर वामांजली द्वारा ग्रीष्मकालीन राहत सेवा : छाछ और छाते वितरण कार्यक्रम संपन्न

0
47

जेसीआई रायपुर वामांजली द्वारा ग्रीष्मकालीन राहत सेवा : छाछ और छाते वितरण कार्यक्रम संपन्न

रायपुर। भीषण गर्मी से लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जेसीआई रायपुर वामांजली द्वारा मानव सेवा की भावना के तहत छाछ वितरण एवं फेरीवालों व ज़रूरतमंदों को गार्डन छाते और हाथ छाते वितरित किए गए। यह कार्यक्रम पंडरी स्थित हनुमान मंदिर के पास आयोजित किया गया, जहां संस्था के कई सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता दिखाई।

इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष जेसी आकांक्षा प्रीत, अध्यक्ष प्रभारी जेसी संगीता अनल, जेसी लीला साहू, जेसी अनीता अग्रवाल, जेसी शीलू शर्मा, जेसी अनीता कनोउजिया, जेसी तनु सोनी, जेसी श्रुति सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य राहगीरों को ठंडक पहुंचाना और गर्मी में मेहनत करने वाले फेरीवालों को छाया प्रदान करना था, जिससे उन्हें कुछ राहत मिल सके। संस्था के इस सेवा कार्य की सभी ने सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here