छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज: तेज अंधड़ और बारिश की संभावना, मिलेगी गर्मी से राहत

0
58
WEATHER UPDATE

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज: तेज अंधड़ और बारिश की संभावना, मिलेगी गर्मी से राहत

रायपुर: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने राज्य में आगामी तीन दिनों (9 से 11 मई) तक तेज अंधड़, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

9 से 11 मई तक बदलेगा मौसम, तेज हवाओं की चेतावनी

इन तीन दिनों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह बदलाव गर्मी से अस्थायी राहत देगा, लेकिन इसके बाद तापमान में दोबारा वृद्धि हो सकती है। अनुमान है कि तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी संभव है।

राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में हलचल

गुरुवार को रायपुर में सुबह तेज धूप के बाद दोपहर में मौसम ने करवट ली और चलती हवाओं ने गर्मी से थोड़ी राहत दी। राजधानी में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दुर्ग जिले में पारा 39 डिग्री तक पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जबकि जगदलपुर 21 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा।

मानसून की दस्तक का संकेत

मौसम विभाग ने बताया कि 13 मई के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून अंडमान सागर और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ेगा। इसके आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में मानसून 10 जून तक दस्तक दे सकता है। इससे पहले प्री-मानसून गतिविधियां प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिल सकती हैं।

लू से राहत, लेकिन अलर्ट भी जरूरी

तेज हवाओं, आंधी और बारिश के चलते लोगों को लू से राहत मिलेगी, लेकिन मौसम विभाग ने खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने की भी सलाह दी है। विशेष रूप से किसानों और खुले क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here