
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती धूमधाम से मनाई गई
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना के तत्वावधान में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया, जिसे वीरांगना की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती नीतू अमित सिंह ने संपन्न किया। इसके पश्चात सभी सदस्यों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई।


कार्यक्रम में श्रीमती कंचन चौहान ने महाराणा प्रताप के अद्वितीय व्यक्तित्व और वीरता से भरी जीवनी पर प्रकाश डाला। कवियत्री अरुणा चौहान ने ओजपूर्ण कविताओं की प्रस्तुति देकर माहौल को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। समाज के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
पार्थ ठाकुर ने शौर्य प्रदर्शन के साथ अपनी स्वरचित कविता सुनाकर उपस्थितजनों में ऊर्जा का संचार किया। नान्या ठाकुर ने ‘कालभैरव अष्टकम्’ का सुंदर पाठ किया तथा सात वर्षीय ज्ञानवी ठाकुर ने भक्तिभाव से भरा भजन प्रस्तुत किया। पूर्ण समृद्धि ने अपनी प्रभावशाली ओजपूर्ण वाणी में महाभारत पर आधारित कविता की एकल प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से विजिया ठाकुर, आशा सिंह, रेखा सिंह, कविता सोलंकी, सारिका ठाकुर, अपर्णा सिसोदिया, रेणु सिंह, उर्मिला सिंह, सुनीता सिंह, प्रिया सिंह, वंदना ठाकुर, मांडवी सिंह, रचना जयवार, सीमा अग्निवंशी, दर्शिका चौहान, सुलेखा ठाकुर, रश्मि बैस, मधु मालती पम्मी सिंह, रश्मि चौहान, सुष्मिता अग्निवंशी, अनामिका सिंह, रचना सिंह, बिन्दु सिंह सहित अनेक सदस्यगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के जज़्बे और महाराणा प्रताप के आदर्शों को आत्मसात करने के संकल्प के साथ किया गया।




