समाज सेवा की मिसाल: स्पर्श एक कोशिश वेलफेयर फाउंडेशन एंड ट्रस्ट द्वारा ज़रूरतमंद बच्चों को वितरित किए गए खाद्य सामग्री और वस्त्र

0
39

समाज सेवा की मिसाल: स्पर्श एक कोशिश वेलफेयर फाउंडेशन एंड ट्रस्ट द्वारा ज़रूरतमंद बच्चों को वितरित किए गए खाद्य सामग्री और वस्त्र

रायपुर – समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत स्पर्श एक कोशिश वेलफेयर फाउंडेशन एंड ट्रस्ट, रायपुर ने आज एक सराहनीय पहल करते हुए ज़रूरतमंद बच्चों के बीच आम, बिस्किट और कपड़ों का वितरण किया।

इस पुनीत कार्य का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों की सहायता कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाना था। इस आयोजन में संस्था की सदस्य अनीता लुनीया और सोनाली लुनीया की विशेष भूमिका रही, जिनके सहयोग और समर्पण से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

संस्था द्वारा किए जा रहे इस प्रकार के सेवाभावी कार्य समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। संस्था ने आगे भी इसी प्रकार के जनसेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here