आज पूर्णिमा के पावन अवसर पर सायं होगी भव्य खारून गंगा आरती

0
451

 

आज पूर्णिमा के पावन अवसर पर सायं होगी भव्य खारून गंगा आरती

रायपुर। माँ खारून गंगा आरती महादेव घाट समिति द्वारा आयोजित खारून गंगा आरती का आयोजन पूर्णिमा के पावन अवसर पर, कल दिनांक 12 मई 2025, रविवार को सायं 5 बजे से महादेव घाट, रायपुर में किया जाएगा।

यह भव्य धार्मिक आयोजन माँ खारून नदी के तट पर श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक समर्पण का अद्भुत संगम होगा। पूर्णिमा की विशेष संध्या पर की जा रही यह आरती, जनमानस को आध्यात्मिक ऊर्जा और शांति प्रदान करेगी। आयोजन में संत-महात्मा, विद्वान पंडित, गणमान्य नागरिक, समिति के सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहेंगे।

समिति द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार उपस्थित होकर इस पावन आयोजन का पुण्य लाभ लें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here