राज्यपाल रमेन डेका से 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों ने की मुलाकात विधायक पुरन्दर भी रहे उपस्थित

0
58

राज्यपाल रमेन डेका से 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों ने की मुलाकात विधायक पुरन्दर भी रहे उपस्थित

रायपुर। आज राजभवन में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले रायपुर जिले के विद्यार्थियों ने राज्यपाल रमेन डेका और रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा से मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल और विधायक ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए मेडल एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया और 5-5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की।

राज्यपाल रमेन डेका ने अपने संबोधन में कहा कि इन विद्यार्थियों की सफलता ने साबित कर दिया है कि कठिन परिश्रम और लगन से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी इसी तरह मेहनत करने और अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया।

विधायक पुरन्दर मिश्रा ने भी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके माता-पिता और शिक्षकों का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री निधि साहू जी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय खंडेलवाल जी, छात्र-छात्राओं के अभिभावक और राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु मंगलकामनाएं देते हुए राज्यपाल और विधायक ने कहा कि ऐसे ही पूरी लगन और परिश्रम से आगे बढ़ते रहें और देश के विकास में अहम भूमिका निभाएं।

विद्यार्थियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए एक बड़ी प्रेरणा है और वे भविष्य में भी इसी तरह मेहनत कर अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रयासरत रहेंगे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here