अभनपुर में विधायक इंद्र कुमार साहू ने किया पुस्तकालय का शुभारंभ: प्रतियोगी छात्रों को मिलेगी नई राह

अभनपुर में विधायक इंद्र कुमार साहू ने किया पुस्तकालय का शुभारंभ

0
96

 

राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में शिक्षा और ज्ञान के प्रसार के लिए एक बड़ी पहल की गई है। तहसील कार्यालय के पास एक नई पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक इंद्र कुमार साहू ने शिरकत की। कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा एसडीएम रवि सिंह ने तैयार की थी।

अभनपुर में एक पुस्तकालय की मांग काफी समय से की जा रही थी। क्षेत्र के विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं को पढ़ाई के लिए एक उपयुक्त स्थान की कमी महसूस हो रही थी। अब इस पुस्तकालय के खुलने से स्थानीय छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में काफी सहूलियत होगी।

नई पुस्तकालय में विभिन्न विषयों की किताबें, समाचार पत्र और अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा, यहां शांति और अनुशासनपूर्ण वातावरण में विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर बेहतर ढंग से ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।

विधायक इंद्र कुमार साहू ने पुस्तकालय के उद्घाटन के दौरान कहा कि शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को सफलता की राह पर आगे बढ़ाने के लिए यह पुस्तकालय एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों से इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया।

पुस्तकालय के शुभारंभ से स्थानीय निवासियों और छात्रों में खुशी का माहौल है। छात्रों ने उम्मीद जताई कि इससे उनकी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में बड़ी मदद मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here