रायपुर। पूर्व नेता प्रतिपक्ष व अहिल्या बाई होल्कर स्मृति आयोजन समिति के प्रमुख नारायण चंदेल ने कहा कि लोक माता अहिल्याबाई होल्कर का समग्र जीवन मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा है, उनके जीवन प्रेरक प्रसंगों को समाज के हर वर्ग के लोगों तक पहुंचाना इस आयोजन का लक्ष्य है। इसी निमित्त पूरे प्रदेश में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
भाजपा छत्तीसगढ़ द्वारा पुण्यश्लोक अहिल्या बाई होल्कर जी की 300वीं जयंती के अवसर पर 16 से 31 मई तक प्रदेशव्यापी पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान राज्यभर में विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला संपन्न होगी, जिनका उद्देश्य सामाजिक जागरूकता, संस्कृति संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रमों की रूपरेखा इस प्रकार है:
* 16-18 मई: जिला मुख्यालयों में कार्यशालाएँ
* 21-22 मई: जिला मुख्यालयों में प्रदर्शनी
* 23-24 मई: सभी मंडलों में मंदिरों की सफाई
* 25-26 मई: महाविद्यालयों में परिचर्चा एवं गोष्ठियाँ
* 26-27 मई: मंडलों में विचार गोष्ठियाँ
* 28-31 मई: जनपद पंचायतों, नगर पंचायतों, नगरपालिकाओं और जिला मुख्यालयों में गोष्ठी एवं महिला सम्मान समारोह
मुख्य वक्ता होंगे (जिला अनुसार):
* रायपुर: संतोष पांडे
* रायपुर ग्रामीण: सौरभ सिंह
* बलौदाबाजार: रूपकुमारी चौधरी
* गरियाबंद: मोतीलाल साहू
* महासमुंद: जगन्नाथ पाणिग्रही
* धमतरी: शंकर लाल अग्रवाल
* भिलाई: प्रदीप गांधी
* दुर्ग: खूबचंद पारख
* बेमेतरा: केदारनाथ गुप्ता
* बालोद: श्रीमती रंजना साहू
* राजनांदगांव: संजय श्रीवास्तव
* मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: चंदूलाल साहू
* खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: संदीप शर्मा
* कवर्धा: अजय चंद्राकर
* कांकेर: पवन साहू
* कोंडागांव: यशवंत जैन
* नारायणपुर: निरंजन सिन्हा
* बस्तर: सुश्री लता उसेंडी
* दंतेवाड़ा: श्रीनिवास राव मद्दी
* सुकमा: श्रीमती शालिनी राजपूत
* बीजापुर: डॉ. सुभाऊ कश्यप
* बिलासपुर शहर: नारायण चंदेल
* बिलासपुर ग्रामीण: मीनल चौबे
* गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: डॉ. वर्णिका शर्मा
* मुंगेली: भूपेंद्र सवन्नी
* सक्ति: श्रीमती भावना बोहरा
* जांजगीर-चांपा: श्रीमती हर्षिता पांडेय
* कोरबा: धरमलाल कौशिक
* सारंगढ़-बिलाईगढ़: नवीन मारकंडे
* रायगढ़: शिवरतन शर्मा
* जशपुर: राजा पांडेय
* सरगुजा: श्रीमती सरला कोसरिया
* सूरजपुर: अखिलेश सोनी
* बलरामपुर: अनुराग सिंहदेव
* मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: श्वेता शर्मा
* कोरिया: विश्व विजय सिंह तोमर
यह आयोजन न केवल पुण्यश्लोक अहिल्या बाई होल्कर जी के जीवन मूल्यों और योगदान को स्मरण करेगा, बल्कि सामाजिक सहभागिता और नारी गरिमा को भी सम्मानित करेगा।


