गोलबाजार के होटल में पुलिस रेड: गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

गोलबाजार के होटल में पुलिस रेड

0
185

रायपुर: राजधानी के गोलबाजार थाना क्षेत्र के एक होटल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 10 किलो 614 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये आंकी गई है।

गोलबाजार थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत स्थित श्री पैलेस होटल के रूम नंबर 102 में दो व्यक्ति गांजा लेकर रुके हुए हैं और ग्राहक की तलाश में हैं। इस सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना गोलबाजार की विशेष टीम ने होटल में दबिश दी।

पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर दोनों व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम बताया:

  1. सत्येंद्र गिरी (उम्र 19 वर्ष), पिता – सुभाष गिरी, निवासी – दौपुरा, थाना बसेड़ी, जिला धौलपुर (राजस्थान)।

  2. देशराज सिंह (उम्र 21 वर्ष), पिता – किशन सिंह, निवासी – नगला मठली, पो. महमदपुरा, तहसील बयाना, जिला भरतपुर (राजस्थान)।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के पिट्ठू बैगों की तलाशी ली, जिसमें से कुल 10 किलो 614 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजे को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गोलबाजार थाना में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 70/2025 के तहत धारा 20बी नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस का मानना है कि ये आरोपी राजस्थान से गांजा लाकर रायपुर में खपाने की फिराक में थे। पुलिस अन्य राज्यों से इनके संबंधों की भी जांच कर रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रायपुर में नशीले पदार्थों की तस्करी पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इस मामले में और भी आरोपियों की संलिप्तता की संभावना है, जिसके लिए आगे की जांच जारी है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here