राजधानी के तेलीबांधा चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से युवती की मौत

राजधानी के तेलीबांधा चौक में दर्दनाक सड़क हादसा

0
70

 

रायपुर: राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवती की मौत हो गई। तेज़ रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान लंकाना तान्या रेड्डी के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लंकाना तान्या रेड्डी किसी काम से चौक पार कर रही थी। इसी दौरान एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।

घटना से गुस्साए स्थानीय निवासियों ने सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार पर सवाल उठाया। लोगों का कहना है कि तेलीबांधा चौक पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित नहीं हो पाता।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि चौक पर गति नियंत्रित करने के लिए स्पीड ब्रेकर या ट्रैफिक सिग्नल लगाया जाए ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here