RPF की महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, छत्तीसगढ़ में बढ़ती आत्महत्या की घटनाओं पर चिंता

RPF की महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

0
49

 

दुर्ग/छत्तीसगढ़ में आत्महत्या के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। ताजा घटना में RPF की एक महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका की पहचान बिलासपुर निवासी कांस्टेबल रमा के रूप में हुई है, जो दुर्ग RPF पोस्ट में पदस्थ थीं।

मिली जानकारी के अनुसार, कांस्टेबल रमा पिछले एक महीने से बीमार चल रही थीं और इसी वजह से उन्होंने छुट्टी ले रखी थी। शुक्रवार शाम को उन्होंने अचानक अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

फिलहाल, आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही पुलिस और RPF के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस घटना ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ में आत्महत्या के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। RPF और स्थानीय प्रशासन मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here