जांजगीर-चांपा में तिरंगा यात्रा: जनसमूह की उमड़ी भीड़, देशभक्ति का अनूठा संदेश

जांजगीर-चांपा में तिरंगा यात्रा

0
52

 

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में 17 तारीख की सुबह 7:16 बजे विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्कूल के बच्चे, समाज के विभिन्न वर्गों के लोग, सेवानिवृत्त सैनिक, समाजसेवी संगठन, आम नागरिक, महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। इस भव्य आयोजन में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर एकता, देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया।

यात्रा के दौरान व्यास कश्यप और पूर्व भाजपा नेता नारायण चंदेल ने कहा कि जब भी राष्ट्र की सुरक्षा की बात आएगी, हम सभी एकजुट रहेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना का समर्थन करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा में सभी वर्गों ने एक साथ मिलकर यह सिद्ध कर दिया कि देश की रक्षा के प्रति हम सभी कृतसंकल्प हैं।

पूर्व नेता नारायण चंदेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान में 9 आतंकवादी ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया। उन्होंने सेना के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम को नमन करते हुए कहा कि आज का भारत एक नया और सशक्त भारत है, जो किसी भी दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की कुशल कूटनीति के कारण पूरे विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है और पाकिस्तान का आतंकवाद-समर्थक चेहरा बेनकाब हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि “ऑपरेशन सिंदूर” केवल स्थगित हुआ है, बंद नहीं हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को अफवाहों से सतर्क रहने की अपील की और कहा कि हमें अपनी सेना और नेतृत्व पर पूरा भरोसा है।

इस तिरंगा यात्रा ने न केवल लोगों को एकजुट किया बल्कि राष्ट्र की सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई। यात्रा में उमड़ी भीड़ ने यह स्पष्ट कर दिया कि जब भी देश की बात होगी, हर भारतीय एक स्वर में खड़ा रहेगा।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here