
माहेश्वरी युवा मंडल रायपुर की वार्षिक आम सभा संपन्न, नए अध्यक्ष के रूप में रोमिल राठी निर्विरोध चयनित
रायपुर – माहेश्वरी युवा मंडल रायपुर की वार्षिक आम सभा दिनांक 18 मई 2025, रविवार को संपन्न हुई। सत्र 2024–25 के अध्यक्ष श्री निलेश मूंधड़ा, सचिव श्री राज बागड़ी एवं मीडिया प्रभारी सीए अमित राठी जी ने यह जानकारी साझा की।


सभा की अध्यक्षता करते हुए श्री निलेश मूंधड़ा ने सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सहयोगियों को उनके सतत सहयोग के लिए आभार प्रकट किया एवं सम्मानित किया।
सचिव श्री राज बागड़ी ने वर्ष भर की विविध गतिविधियों की जानकारी दी, वहीं कोषाध्यक्ष श्री सागर लखोटिया ने संगठन का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए संगठन की उपलब्धियों को साझा किया।

महिला समिति की ओर से अध्यक्ष श्रीमती सीमा नत्थानी, सचिव श्रीमती आशा राठी एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती विद्या काबरा ने महिला समिति की गतिविधियां एवं वित्तीय विवरण प्रस्तुत किया।
सभा के उपरांत आगामी सत्र 2025–26 हेतु चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई, जिसमें मुख्य चुनाव अधिकारी श्री विष्णु सारडा एवं सह चुनाव अधिकारी श्री कृष्णा लखोटिया की देखरेख में निर्वाचन संपन्न हुआ।
माहेश्वरी युवा मंडल रायपुर के आगामी सत्र 2025–26 के लिए श्री रोमिल राठी को अध्यक्ष एवं महिला समिति की अध्यक्षा के रूप में श्रीमती विद्या काबरा को निर्विरोध चुना गया।
इस अवसर पर समाज के युवा एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एकजुटता का परिचय दिया।




