सत्यम नगर खदान तालाब का गहरीकरण और सफाई कार्य तेजी से जारी , पार्षद गोपेश साहू कर रहे लगातार निरीक्षण

0
46

सत्यम नगर खदान तालाब का गहरीकरण और सफाई कार्य तेजी से जारी , पार्षद गोपेश साहू कर रहे लगातार निरीक्षण

रायपुर / पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड क्रमांक 09 अंतर्गत सत्यम नगर कचना स्थित खदान तालाब में सफाई एवं गहरीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। जोन क्रमांक 09 के अध्यक्ष एवं वार्ड 09 के पार्षद श्री गोपेश साहू इस कार्य को पूरी तत्परता से करवा रहे हैं और नियमित रूप से स्थल का निरीक्षण भी कर रहे हैं।

इस प्रयास का उद्देश्य बारिश से पहले तालाब की जलधारण क्षमता बढ़ाना और क्षेत्र में जल भराव की समस्या को दूर करना है। स्थानीय निवासियों ने भी इस कार्य की सराहना की है और पार्षद श्री साहू के प्रयासों की प्रशंसा की है।

यह पहल क्षेत्र में स्वच्छता और जल प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here