25 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी, चुनरी से लटकती मिली लाश

0
76

25 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी, चुनरी से लटकती मिली लाश

रायगढ़। जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 में उस समय हड़कंप मच गया जब जनपद पंचायत के सामने एक किराए के मकान में 25 वर्षीय युवती की लाश चुनरी से लटकती हालत में पाई गई। मृतिका की पहचान अनिया पुजारी पिता स्वर्गीय कौशलेस पुजारी के रूप में हुई है, जो लाला कनौजिया के मकान में किराए से रह रही थी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह जब अनिया का कमरा नहीं खुला तो संदेह होने पर उन्होंने मकान के पीछे बने एक छेद से झांककर देखा, जहां अनिया की लाश चुनरी के सहारे फंदे पर लटक रही थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना घरघोड़ा पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही घरघोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी एसआई खेमराज पटेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के असली कारण का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही हो सकेगा।

पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मृतिका के परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here