यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा आज कोर्ट में पेश, एसआईटी ने पूछे कई गंभीर सवाल

0
121

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा आज कोर्ट में पेश, एसआईटी ने पूछे कई गंभीर सवाल

पाकिस्तानी जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को आज पुलिस रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच हिसार कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले राजस्थान से आई एसआईटी ने उससे गहन पूछताछ की, जिसमें भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़ी गतिविधियों और खुफिया जानकारी साझा करने के आरोपों पर सवाल किए गए।

आरोप है कि ज्योति ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करते हुए राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों का कई बार दौरा किया था। उसने थार क्षेत्र में विदेशी मुद्रा सीमा का भुगतान कर संपत्ति भी ली थी। वहीं मुनाबाव रेलवे स्टेशन जैसे रणनीतिक स्थानों के वीडियो बनाकर पाकिस्तान को भेजने और खुफिया जानकारी साझा करने का आरोप भी है।

एसआईटी ने ज्योति से बॉर्डर इलाके में जाने का मकसद, राजस्थान के किन-किन इलाकों में वह गई और वहां कितने दिनों तक रही, इन सभी पहलुओं पर विस्तार से पूछताछ की है। साथ ही भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के वीडियो और वहां की गतिविधियों के बारे में भी जानकारी मांगी गई है।

पुलिस ने ज्योति के तीन मोबाइल फोन और एक लैपटॉप को फोरेंसिक जांच के लिए मधुबन (करनाल) भेजा था। मोबाइल डिटेल्स में उसकी दिल्ली में पाकिस्तानी दूतावास में कार्यरत दानिश और पीआईओ के साथ बातचीत के सबूत मिले हैं। हालांकि लैपटॉप से कोई खास डेटा नहीं मिला है।

आज कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस उसकी न्यायिक हिरासत की मांग कर सकती है। मामला बेहद संवेदनशील होने के चलते सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here