Raipur crime news , रायपुर: रिलायंस डिजिटल स्टोर में सेंधमारी, iPhone और Apple Watch सहित 20 लाख की चोरी

0
176

Raipur crime news , रायपुर: रिलायंस डिजिटल स्टोर में सेंधमारी, iPhone और Apple Watch सहित 20 लाख की चोरी

रायपुर। राजधानी में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। महज दो दिनों में दूसरी बड़ी चोरी की घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की सक्रियता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला जीई रोड स्थित रिलायंस डिजिटल स्टोर का है, जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान पर हाथ साफ कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरों ने स्टोर से iPhone 15 Pro सहित कुल 17 iPhone मॉडल और कई Apple Watch चुरा ली हैं। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है। यह पूरी वारदात स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें चोरों की गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही सरस्वती नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here