द्वितीय मुख्य परीक्षा 2025 : हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यार्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत एक शैक्षणिक सत्र में दो मुख्य परीक्षाओं के आयोजन की योजना के तहत् वर्ष 2025 की द्वितीय मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
इस परीक्षा में वे सभी विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं जो प्रथम मुख्य परीक्षा 2025 में पंजीकृत थे। इसमें पूरक, अनुत्तीर्ण अथवा अंक सुधार की इच्छा रखने वाले उत्तीर्ण छात्र भी शामिल हैं।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया निम्नानुसार निर्धारित की गई है:
- सामान्य शुल्क के साथ: 20 मई 2025 से 10 जून 2025 तक
- विलंब शुल्क के साथ: 11 जून 2025 से 20 जून 2025 तक
- विशेष विलंब शुल्क के साथ: 21 जून 2025 से 30 जून 2025 तक
नियमित परीक्षार्थी अपने विद्यालय से तथा केडिट योजना के अंतर्गत सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थी अग्रेषण संस्थाओं के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विद्यार्थियों से अनुरोध है कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर अपना आवेदन सुनिश्चित करें, ताकि परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हो सके।


