विशेष संस्कृत प्रशिक्षण शिविर में ‘नया सवेरा जनकल्याण समिति’ ने भोजन व्यवस्था में दिया सहयोग

0
116

विशेष संस्कृत प्रशिक्षण शिविर में ‘नया सवेरा जनकल्याण समिति’ ने भोजन व्यवस्था में दिया सहयोग

रायपुर। नया सवेरा जनकल्याण समिति छत्तीसगढ़ रायपुर इकाई द्वारा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मध्य भारत क्षेत्र संस्कृत भारती संगठन द्वारा आयोजित विशेष संस्कृत प्रशिक्षण शिविर में भोजन व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया गया।

यह विशेष प्रशिक्षण सत्र दिनांक 19 मई से 31 मई 2025 तक के.पी.एस. स्कूल, सरोना में आयोजित किया गया है, जिसमें मध्य भारत क्षेत्र संस्कृत भारती संगठन के संचालक श्री हेमन्त साहू, चन्द्रभूषण शुक्ला, राजेश जी, सात शिक्षक एवं दस प्रबंधकों की टीम के माध्यम से संस्कृत भाषा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण खेल, कथा और संवाद के माध्यम से सरल एवं रोचक तरीके से विभिन्न प्रांतों से आए प्रशिक्षुओं को दिया जा रहा है, जिससे वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर संस्कृत के प्रचार-प्रसार में योगदान दे सकें।

इस शिविर में लगभग 70 से 80 प्रशिक्षार्थी, विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागी शामिल होकर लाभ ले रहे हैं। शिविर में नया सवेरा जनकल्याण समिति की ओर से भोजन व्यवस्था में सहयोग करते हुए शिविर में सम्मिलित राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों से मुलाकात एवं इस अभियान के उद्देश्य की जानकारी प्राप्त हुई। सभी प्रतिभागियों ने भोजन पूर्व मंत्रोचार के पश्चात सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण किया।

समिति की ओर से श्रीमती अंजना साव एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती लीना साव के मार्गदर्शन में श्री सुरजीत साहू, राजा निर्मलकर, सोहित राम, चंदू साहू, राजेन्द्र कु. साहू, परमेश्वर साहू, शंकर बाग के साथ विष्णु प्र. साहू को भी इस आयोजन में सहभागी बनने का अवसर मिला। साथ ही समिति अध्यक्ष श्रीमती लता साहू, शोमा भट्टर, सविता यदु, अजय साहू (बलौदाबाजार) का भी पूर्ण सहयोग रहा।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here