मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कैलाश विजयवर्गीय ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कैलाश विजयवर्गीय ने की सौजन्य मुलाकात

0
361

 

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज उनके निवास कार्यालय में मध्यप्रदेश शासन के शहरी विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने सौजन्य भेंट की।

इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य एवं क्षेत्रीय विकास, शहरी प्रबंधन, तथा आपसी सहयोग के विविध विषयों पर रचनात्मक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री विजयवर्गीय का पारंपरिक छत्तीसगढ़ी संस्कृति के अनुरूप शॉल और नंदी भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव और छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सलीम राज भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here