छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स में सोनिया साहू बनीं प्रथम महिला उपाध्यक्ष

0
524

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स में सोनिया साहू बनीं प्रथम महिला उपाध्यक्ष

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ की वरिष्ठ उपाध्यक्ष को बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ की वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोनिया साहू ने एक नया इतिहास रचते हुए छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स में प्रथम महिला उपाध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त किया है। यह पहली बार है जब किसी महिला को इस प्रतिष्ठित व्यावसायिक संगठन के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सोनिया साहू की इस उपलब्धि से साहू समाज समेत पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है। उन्हें यह पद उनके लंबे समय से किए जा रहे सामाजिक और व्यावसायिक योगदान को देखते हुए दिया गया है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह कदम एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

सोनिया साहू ने कहा कि वे महिलाओं की भागीदारी को और सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगी और व्यापारिक समुदाय की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।

साहू समाज के विभिन्न पदाधिकारियों और सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here