
स्पा सेंटर में देह व्यापार कराने वाली फरार महिला संचालक गिरफ्तार
रायपुर पुलिस की औचक कार्रवाई में मिली सफलता
रायपुर, — रायपुर शहर में चल रहे स्पा सेंटरों की औचक चेकिंग के दौरान न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र स्थित लक्जरी वेलनेस सेलून एंड स्पा सेंटर में देह व्यापार की पुष्टि होने पर महिला संचालक के विरुद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 103/2025 के तहत अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5, 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।


इस पूरे अभियान का संचालन पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा के दिशा-निर्देश एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।
घटना के बाद से महिला संचालक फरार चल रही थी। रायपुर पुलिस की टीम द्वारा लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। इसी दौरान एक महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर महिला की रायपुर में उपस्थिति की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार महिला लक्जरी वेलनेस सेलून एंड स्पा सेंटर की संचालिका है, जिसके विरुद्ध विधिवत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार — लक्जरी वेलनेस सेलून एंड स्पा सेंटर की महिला संचालक।




