भाजपा नेता अतुल चौरसिया पर जबरन देह व्यापार करवाने का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार, पार्टी से निष्कासित

0
87

भाजपा नेता अतुल चौरसिया पर जबरन देह व्यापार करवाने का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार, पार्टी से निष्कासित

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और अतिथि होटल के संचालक अतुल चौरसिया पर गंभीर आरोप लगे हैं। असम निवासी एक युवती ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उससे जबरन देह व्यापार करवाया गया। शिकायत के आधार पर जबलपुर के गढ़ा थाना पुलिस ने अतुल चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

पीड़िता ने बताया कि वह साल 2023 में काम की तलाश में जबलपुर आई थी, जहां शीतल दुबे नाम की महिला ने उसकी मुलाकात अतुल चौरसिया से करवाई। अतुल ने उसे होटल में काम दिलाने का झांसा दिया, लेकिन बाद में उसे होटल में कैद कर जबरन देह व्यापार में धकेल दिया गया। पीड़िता ने बताया कि अतुल की होटल में रूम रेंट के अलावा हवस के भूखे भेड़ियों के साथ उसे परोसा जाता था और इस घिनौने काम के बदले 2 से 5 हजार रुपये वसूले जाते थे, लेकिन उसे एक पैसा भी नहीं दिया गया, बल्कि विरोध करने पर मारपीट की जाती थी।

 

भाजपा नेता अतुल चौरसिया पर जबरन देह व्यापार करवाने का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार, पार्टी से निष्कासित
भाजपा नेता अतुल चौरसिया पर जबरन देह व्यापार करवाने का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार, पार्टी से निष्कासित

 

यह पूरा मामला जबलपुर के गढ़ा इलाके में स्थित “अतिथि होटल” का है, जहां कथित रूप से पार्टी की आड़ में देह व्यापार का कारोबार चलाया जा रहा था। पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर होटल संचालक अतुल चौरसिया को गिरफ्तार किया है और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

गिरफ्तारी के बाद अतुल चौरसिया ने खुद को निर्दोष बताते हुए पीड़िता को अपनी बहन जैसा बताया और आरोपों को नकार दिया, लेकिन पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कड़ी कार्रवाई की है। वहीं, पुलिस अब पीड़िता को होटल संचालक से मिलवाने वाली महिला शीतल दुबे की तलाश कर रही है।

पार्टी की छवि को देखते हुए भाजपा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अतुल चौरसिया को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है और मामले की जांच जारी है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here