छत्तीसगढ़: पूर्व प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने 6वीं मंजिल से कूदकर दी जान, इलाके में मचा हड़कंप

0
202

छत्तीसगढ़: पूर्व प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने 6वीं मंजिल से कूदकर दी जान, इलाके में मचा हड़कंप

रायपुर। राजधानी रायपुर के अमलीडीह इलाके से आत्महत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। साईं ड्रीम्स सोसाइटी की 6वीं मंजिल से कूदकर एक युवती ने अपनी जान दे दी, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान 27 वर्षीय जसविंदर कौर उर्फ जैसी के रूप में हुई है, जो मूलतः भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र की निवासी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जैसी बीते कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। प्राथमिक जानकारी में यह सामने आया है कि उसका पूर्व प्रेमी उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। बताया जा रहा है कि बीती रात दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद जैसी ने यह खौफनाक कदम उठाया।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के पीछे वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना के बाद सोसाइटी में मातम पसरा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here