पूर्व BJP महिला नेता पर बेटी के यौन शोषण का आरोप, बॉयफ्रेंड समेत गिरफ्तार

0
286

पूर्व BJP महिला नेता पर बेटी के यौन शोषण का आरोप, बॉयफ्रेंड समेत गिरफ्तार

हरिद्वार, उत्तराखंड: उत्तराखंड के हरिद्वार से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां मां की ममता को शर्मसार करते हुए एक महिला पर अपनी ही नाबालिग बेटी का यौन शोषण कराने का गंभीर आरोप लगा है। आरोपी महिला, अनामिका, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष बताई जा रही है। पुलिस ने नाबालिग बेटी की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मां और उसके बॉयफ्रेंड सुमित पटवाल को गिरफ्तार कर लिया है।

पिता को बेटी ने सुनाई आपबीती

पुलिस के अनुसार, पीड़िता 13 वर्षीय नाबालिग है। पिछले कुछ दिनों से वह गुमसुम और चुपचाप रह रही थी। जब उसके पिता, जिसके साथ वह पिछले एक महीने से रह रही थी (आरोपी मां का पति से काफी समय से विवाद चल रहा था), ने प्यार से पूछताछ की, तो उसने अपनी आपबीती सुनाई। नाबालिग ने बताया कि उसकी मां अनामिका ने अपने बॉयफ्रेंड सुमित पटवाल और कुछ अन्य लोगों से उसका यौन शोषण करवाया। यह सुनकर पिता के होश उड़ गए और वह तुरंत बेटी को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

 

 

पुलिस की कार्रवाई और भाजपा का स्पष्टीकरण

हरिद्वार पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एफआईआर दर्ज की। शुरुआती जांच में आरोपों के सही पाए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला नेता अनामिका और उसके बॉयफ्रेंड सुमित पटवाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

वहीं, इस मामले पर हरिद्वार भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि अनामिका शर्मा को अगस्त 2024 में ही पार्टी के सभी दायित्वों से मुक्त कर दिया गया था और वर्तमान में उनके पास पार्टी का कोई पद नहीं है। पार्टी द्वारा इस संबंध में एक पत्र भी साझा किया गया है।

पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और अन्य संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं। इस घटना ने समाज को झकझोर कर रख दिया है और रिश्तों की पवित्रता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here