रायपुर में कोविड के फिर बढ़े कदम: 3 नए मरीज मिले, कुल एक्टिव केस 13 हुए

0
82

रायपुर में कोविड के फिर बढ़े कदम: 3 नए मरीज मिले, कुल एक्टिव केस 13 हुए

रायपुर। प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। बुधवार को रायपुर में कोविड के 3 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले बीते तीन दिनों में 7 नए मरीजों की पुष्टि हुई थी। वर्तमान में रायपुर जिले में कुल 13 सक्रिय कोविड मरीज हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. मिथलेश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इन 13 में से एक मरीज को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि बाकी 12 मरीज होम क्वारंटाइन में हैं। अब तक जिले में कोविड के कुल 15 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 2 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

डॉ. चौधरी ने बताया कि सभी संक्रमित मरीजों में संक्रमण की स्थिति माइल्ड है और किसी में भी गंभीर लक्षण नहीं पाए गए हैं। सभी को सावधानी बरतने और घर में ही रहने की सलाह दी गई है।

उन्होंने बताया कि सामने आए मरीजों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है, लेकिन यह स्पष्ट है कि वे किसी बाहर से आए संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए होंगे। उन्होंने आमजन से अपील की है कि अगर किसी को सर्दी, बुखार जैसे सामान्य लक्षण भी दिखें तो वे तुरंत जांच कराएं और सार्वजनिक स्थानों से दूरी बनाए रखें।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here