चप्पल दुकान में भीषण आग, मां-बेटे को रेस्क्यू कर बचाया, 3.5 लाख का नुकसान

0
84

चप्पल दुकान में भीषण आग, मां-बेटे को रेस्क्यू कर बचाया, 3.5 लाख का नुकसान

घटना से इलाके में अफरा-तफरी और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा

भिलाई (सुपेला)। सुपेला स्थित एक चप्पल की दुकान में शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और उसका धुआं व लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियाँ और सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची। दुकान के अंदर एक महिला और उसका बेटा फंसे हुए थे, जिन्हें पुलिस जवानों ने बहादुरी से रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। आग बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

दुकान के मालिक खेमराज चौहान ने बताया कि आग वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से लगी। इस हादसे में उनका लगभग 3.5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। खेमराज की यह दुकान ही उनकी रोज़ी-रोटी का एकमात्र सहारा थी, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इस दर्दनाक घटना ने स्थानीय व्यापारियों और रहवासियों को गहरा झटका दिया है।

फायर ब्रिगेड जवान प्रवीण ने बताया कि आग पर जल्दी काबू पाने के लिए पूरी तैयारी के साथ काम किया गया। चूंकि यह इलाका घनी आबादी वाला है, आग फैलने की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती गई और समय रहते आग को आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here