लाईफ केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग बलौदाबाजार के छात्रों ने रायपुर के मठपुरेना जल शुद्धिकरण संयंत्र का किया शैक्षणिक दौरा

0
104

लाईफ केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग बलौदाबाजार के छात्रों ने रायपुर के मठपुरेना जल शुद्धिकरण संयंत्र का किया शैक्षणिक दौरा

 

बलौदाबाजार जिले के लाईफ केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग के बीएससी नर्सिंग पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने रायपुर स्थित मठपुरेना जल शुद्धिकरण संयंत्र का शैक्षणिक दौरा किया। दौरे का उद्देश्य जल शुद्धिकरण की प्रक्रिया को नजदीक से समझना और सामुदायिक स्वास्थ्य विषय के प्रोजेक्ट को व्यवहारिक अनुभव से जोड़ना था।

इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने संयंत्र में पानी को एकत्र करने, छानने, साफ करने और क्लोरीनेट करने की तकनीकी प्रक्रिया को करीब से देखा। संयंत्र में बताया गया कि शहर की जरूरतों के अनुसार कैसे प्रतिदिन लाखों लीटर पानी को फ़िल्टर किया जाता है और नागरिकों तक स्वच्छ जल पहुँचता है।

दौरे में कॉलेज के फैकल्टी मेंबर्स के साथ 50 छात्र-छात्राएं शामिल रहे। सभी ने संयंत्र के तकनीकी विशेषज्ञों से सवाल-जवाब किए और पूरा प्रोजेक्ट नोट किया। विद्यार्थियों ने जल के स्त्रोत, जल संग्रहण, फिल्ट्रेशन, क्लोरीनेशन और जल वितरण तक की पूरी प्रक्रिया को न केवल देखा बल्कि वैज्ञानिक रूप से समझा भी।

कॉलेज के विद्यार्थियों ने बताया कि इस दौरे ने उन्हें यह समझने का मौका दिया कि कैसे जल प्रबंधन और स्वच्छता का सामुदायिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है। कई छात्रों ने इस अनुभव को ‘आंखें खोल देने वाला’ बताया और कहा कि वे अब जल संरक्षण और जन-जागरूकता को अपनी प्राथमिकता में रखेंगे।

लाईफ केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा किया गया यह प्रयास केवल एक शैक्षणिक यात्रा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को जल संकट, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक ज़िम्मेदारी के प्रति सजग बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here