Raipur crime : महादेव घाट विवाद में अनैतिक व्यापार का खुलासा, 5 युवतियां गिरफ्तार, 3 फरार

0
221

Raipur crime : महादेव घाट विवाद में अनैतिक व्यापार का खुलासा, 5 युवतियां गिरफ्तार, 3 फरार

रायपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

रायपुर। थाना डीडी नगर क्षेत्र के महादेव घाट स्थित विसर्जन कुण्ड के पास हुए एक विवाद से अनैतिक व्यापार का बड़ा खुलासा हुआ है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच करते हुए अनैतिक व्यापार में संलिप्त 08 युवतियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से 05 युवतियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि 03 युवतियां अभी फरार हैं।

घटना की पृष्ठभूमि इस प्रकार है कि दिनांक 5 जून 2025 की रात्रि करीब 1 बजे कुछ युवकों और युवतियों के बीच महादेव घाट में मारपीट की घटना सामने आई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस घटना के दोनों पक्षों की शिकायतों पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 228/25 और 233/25 दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।

जांच के दौरान घटना में सम्मिलित 5 युवतियों को पूछताछ के लिए थाना बुलाया गया। वायरल वीडियो और मोबाइल की जांच में पुलिस को चौंकाने वाले तथ्य मिले। युवतियों के मोबाइल में अनैतिक व्यापार से जुड़े फोटो, वाट्सएप चैट्स, विभिन्न ग्राहकों के साथ रेट व लोकेशन के उल्लेख वाली बातचीत पाई गई। इससे पहले भी इस गतिविधि को लेकर पुलिस को गुप्त सूचनाएं प्राप्त हुई थीं, जिनकी पुष्टि अब हो गई है।

इन सबूतों के आधार पर थाना डीडी नगर में अपराध क्रमांक 237/25 धारा 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत मामला दर्ज करते हुए 05 युवतियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, 03 युवतियां अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

इस त्वरित कार्रवाई को रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा नगर पुलिस अधीक्षक (पुरानी बस्ती) श्री राजेश देवांगन के मार्गदर्शन में, उप पुलिस अधीक्षक IYW (आई.डब्ल्यू.) श्रीमती रूचि वर्मा और थाना प्रभारी डीडी नगर के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। डीडी नगर थाना स्टाफ की यह कार्रवाई प्रशंसनीय रही।

पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले की विस्तृत विवेचना जारी है और जल्द ही फरार युवतियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here