Raipur crime : सोनडोंगरी पुलिया के पास धारदार चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

0
225

Raipur crime : सोनडोंगरी पुलिया के पास धारदार चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

कबीर नगर पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

रायपुर – कबीर नगर थाना पुलिस ने टाउन पेट्रोलिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोनडोंगरी पुलिया के पास की गई, जहां एक युवक पुलिस को देखकर संदिग्ध रूप से छिपने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को घेराबंदी कर पकड़ा और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास एक लोहे का धारदार चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रवि साहू पिता सुनील साहू उम्र 19 वर्ष, निवासी अवधपारा सोनडोंगरी थाना कबीर नगर, रायपुर बताया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार चाकू जप्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 93/2025 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने बताया कि इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here