माहेश्वरी युवा मंडल रायपुर द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं टैलेंट शो का आयोजन

0
273

माहेश्वरी युवा मंडल रायपुर द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं टैलेंट शो का आयोजन

बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने दिखाया दमखम, विजेताओं को मिलेगा प्रादेशिक स्तर पर प्रतिनिधित्व का मौका

रायपुर | माहेश्वरी युवा मंडल रायपुर एवं महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं टैलेंट शो का भव्य आयोजन वृंदावन हॉल, सिविल लाइंस रायपुर में किया गया। यह आयोजन सत्र 2025-26 की कार्यक्रम श्रृंखला का एक भाग था, जिसमें समाज के बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष रोमिल राठी, सचिव परेश भट्टड़, कोषाध्यक्ष सीए अमित राठी, महिला समिति की अध्यक्षा विद्या काबरा, सचिव निधि चांडक, कोषाध्यक्ष स्नेहा लाखोटिया, एवं मीडिया प्रभारी अतुल-ममता टावरी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के प्रतिभाशाली सदस्यों को मंच प्रदान करना और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना है।

कार्यक्रम में माहेश्वरी सभा और महिला समिति के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। मंच संचालन अंजलि गिलड़ा और हिमांशी मुंधड़ा ने बेहद उम्दा तरीके से किया और कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

विशिष्ट उपस्थिति:
माहेश्वरी युवा मंडल के पूर्व अध्यक्ष नीलेश मुंधड़ा, वरुण नथानी, राज बागड़ी, वरुण माहेश्वरी, मितेश तापड़िया, प्रपण काबरा, अशोक मुंदड़ा, अनिरुद्ध बागड़ी, पीयूष माहेश्वरी, ईशान तापड़िया, तेजस राठी, हर्षित राठी एवं महिला समिति से जयति डागा, नम्रता राठी, विधि लाहोटी, भूमिका नथानी, निकिता नथानी, गितिका चितलांगिया, किरण तापड़िया, खुशबू चांडक समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।


प्रतियोगिताओं के विजेता:

🔹 एकल/शास्त्रीय/समूह नृत्य:
जूनियर ग्रुप:

  • प्रथम: नीती राठी
  • द्वितीय: आरोही साबू

सीनियर ग्रुप:

  • प्रथम: स्मृति चांडक
  • द्वितीय: हृतु चांडक

🔹 एकल गायन:
जूनियर ग्रुप:

  • प्रथम: सान्वी परतानी
  • द्वितीय: विहान टावरी

सीनियर ग्रुप:

  • ग्रुप ए: हार्दिक सारडा
  • ग्रुप बी: हर्षिका मल

🔹 एकल वादन (संगीत):
जूनियर ग्रुप:

  • प्रथम: विवान चांडक
  • द्वितीय: विहान परतानी

सीनियर ग्रुप:

  • प्रथम: रौनक चांडक

🔹 Mr. माहेश्वरी:

  • प्रथम: पीयूष माहेश्वरी

🔹 Mrs. माहेश्वरी:

  • प्रथम: चारु माहेश्वरी

कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को प्रशंसा-पत्र और विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। विशेष रूप से, विजेता प्रतिभागियों को आगामी प्रादेशिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में माहेश्वरी युवा मंडल रायपुर का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया जाएगा।

यह कार्यक्रम समाज के भीतर नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का बेहतरीन उदाहरण बना और उपस्थितजन ने इसकी सराहना की।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here