CG CRIME NEWS : फ्रेंचाइजी के नाम पर 1.50 करोड़ की ठगी करने वाला पति-पत्नी गिरफ्तार

0
234

CG CRIME NEWS : फ्रेंचाइजी के नाम पर 1.50 करोड़ की ठगी करने वाला पति-पत्नी गिरफ्तार

स्मृति नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुर्ग जेल भेजे गए आरोपी

भिलाई | स्मृति नगर चौकी, थाना सुपेला पुलिस ने एक बड़ी ठगी के मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर “टूर एंड ट्रेवल” की फर्जी फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर करीब 1.50 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी टी. व्ही. जय प्रदीप पिता आर. टी. पनिकर (उम्र 49 वर्ष, निवासी नेहरू नगर, भिलाई) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 06.09.2022 को सूर्या मॉल जुनवानी में “लेट्स ट्रैवल फ्री” नामक एक कार्यालय संचालित किया जा रहा था। इसके संचालक नागेश कुमार धारा और आरती लोगों को टूर एंड ट्रेवल की फ्रेंचाइजी व स्कीम के माध्यम से अधिक लाभ का झांसा देकर ठगी कर रहे थे।

प्रार्थी से ₹45,00,000, रामकिशोर सिंह से ₹10,40,000, इंद्रजीत कौर से ₹80,00,000, विवेक विश्वकर्मा से ₹10,40,000 और इंद्रजीत गुलाटी से ₹2,00,000 की धोखाधड़ी की गई। इस संबंध में थाना सुपेला, चौकी स्मृति नगर में अपराध क्रमांक 675/2025 धारा 420, 120-बी भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी नागेश कुमार धारा (उम्र 52 वर्ष, निवासी रामदास नगर, कडलू, जिला कासरगोड) और उनकी पत्नी श्रीमती आरती (उम्र 52 वर्ष, निवासी ग्राम कासरगोड) को प्रोडक्शन वारंट के जरिए जिला जेल बालोद से गिरफ्तार किया। दोनों को आज 12 जून को न्यायालय में पेश कर केन्द्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि उक्त आरोपियों पर इससे पूर्व भी विभिन्न स्थानों पर ठगी के मामले दर्ज हैं—

  • थाना बैंगलोर सिटी, अपराध क्रमांक 14/2019, धारा 420, 34 भादवि
  • थाना राजहरा, जिला बालोद, अपराध क्रमांक 158/2024, धारा 420, 34 भादवि

गिरफ्तार आरोपी:

  1. नागेश कुमार धारा, पिता स्व. श्री जर्नादन, उम्र 52 वर्ष, निवासी रामदास नगर, कडलू, थाना/जिला कासरगोड
  2. श्रीमती आरती, पिता सीतारामा, उम्र 52 वर्ष, निवासी ग्राम कासरगोड

पुलिस की यह कार्रवाई साइबर और आर्थिक अपराध के मामलों में बढ़ती सतर्कता का प्रमाण है। अन्य पीड़ितों से भी अपील की गई है कि यदि उनके साथ भी ऐसी ठगी हुई है, तो वे आगे आकर रिपोर्ट दर्ज कराएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here