यंग इंडियंस रायपुर चैप्टर ने आयोजित की अपनी तीसरी EC मीटिंग

0
54
यंग इंडियंस रायपुर चैप्टर ने आयोजित की अपनी तीसरी EC मीटिंग
यंग इंडियंस रायपुर चैप्टर ने आयोजित की अपनी तीसरी EC मीटिंग

यंग इंडियंस रायपुर चैप्टर ने आयोजित की अपनी तीसरी EC मीटिंग

 

 

रायपुर — यंग इंडियंस (Yi) रायपुर चैप्टर की तीसरी एक्जीक्यूटिव काउंसिल (EC) मीटिंग आज होटल सयाजी में संपन्न हुई। इस बैठक में पिछले 6 महीनों में किए गए कार्यों और परियोजनाओं की समीक्षा की गई तथा आगामी 6 महीनों की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

आगामी समय में होने वाली प्रमुख गतिविधियों में युवा उत्सव, दिव्य उत्सव (विकलांग विद्यार्थियों के लिए), रोज़गार मेला (विकलांग युवाओं के लिए), हेल्थ वीक, क्लाइमेट एक्शन वीक, वार्षिक दिवस समारोह और YIFI एंटरप्रेन्योरियल इवेंट, जो जुलाई माह में मुंबई में आयोजित होगा, शामिल हैं।

इस बैठक में कुल 49 EC सदस्यों ने भाग लिया। चैप्टर चेयर गौरव अग्रवाल और को-चेयर पंकज सोमानी ने फोरम को संबोधित किया और आगामी गतिविधियों के लिए दिशा निर्देश दिए। साथ ही, पूर्व चेयरमैन भी इस अवसर पर उपस्थित रहे और उन्होंने अपने अनुभव साझा कर EC सदस्यों को प्रेरित किया।

यंग इंडियंस रायपुर चैप्टर राष्ट्र निर्माण की दिशा में समर्पित भाव से कार्य करता आ रहा है और यह बैठक उस प्रतिबद्धता को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here