CG WEATHER : छत्तीसगढ़ में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

0
137
WEATHER UPDATE

छत्तीसगढ़ में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 14 जून से प्रदेशभर में वर्षा की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। इस दौरान कई स्थानों पर मध्यम से लेकर भारी बारिश देखने को मिल सकती है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन तक मेघगर्जन, वज्रपात, तेज हवाओं और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

आज शुक्रवार को इन संभागों में मौसम बदलेगा

बस्तर, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभागों में आज मौसम बदलने की संभावना है। राजधानी रायपुर में आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहेगा और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

आज इन जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी

  • भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना:
    रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद और दंतेवाड़ा
  • तेज हवा (50 किमी/घंटा):
    धमतरी और महासमुंद
  • हल्की बौछारें:
    बीजापुर और बस्तर
  • मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा (30–40 किमी/घंटा):
    सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर

शनिवार से मानसून होगा और अधिक सक्रिय

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 48 घंटों के भीतर छत्तीसगढ़, विदर्भ और ओडिशा के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल होंगी।
उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा पर बने ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण और समुद्र तल से औसतन 5.8 किमी की ऊंचाई तक फैली द्रोणिका के कारण छत्तीसगढ़ में व्यापक वर्षा की संभावना है।

इस सिस्टम के प्रभाव से राज्य में:

  • कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश हो सकती है
  • मेघगर्जन के साथ तेज हवाएं (50–60 किमी/घंटा) चलने की आशंका है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here