सुपर कॉरिडोर में दो युवक लव जिहाद के आरोप में गिरफ्तार, कांग्रेस पार्षद पर भी FIR

0
142

सुपर कॉरिडोर में दो युवक लव जिहाद के आरोप में गिरफ्तार, कांग्रेस पार्षद पर भी FIR

हिंदू संगठन ने पुलिस को सौंपा वीडियो, आरोपियों ने किया खुलासा – पैसे देकर करवाई जाती थी शादी

इंदौर। शहर के सुपर कॉरिडोर क्षेत्र में कथित लव जिहाद का मामला सामने आया है, जहां दो मुस्लिम युवकों को हिंदू संगठन के सदस्यों ने पकड़ा। पकड़े गए युवकों की पहचान साहिल और अल्ताफ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक हिंदू लड़कियों के साथ संदिग्ध अवस्था में पाए गए थे।

इसके बाद संगठन के सदस्यों ने उनका वीडियो बनाकर पुलिस को सौंपा। वायरल वीडियो में दोनों युवक यह स्वीकार करते नजर आ रहे हैं कि उन्हें कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी ने हिंदू लड़कियों से शादी करने के लिए तीन लाख रुपये दिए थे। युवकों ने यह भी आरोप लगाया कि पार्षद कादरी हिंदू युवतियों से अनैतिक कार्य करवाता है।

पुलिस ने युवतियों की शिकायत और वीडियो साक्ष्यों के आधार पर मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

क्राइम ब्रांच के एडीसीपी राजेश दंडोडिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवतियों के बयान और वीडियो में दिए गए साक्ष्यों को आधार मानते हुए कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का है और पुलिस ने इसकी विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here