गुडविल अस्पताल पर लापरवाही का आरोप: प्रीमैच्योर नवजात की मौत, परिजनों ने की पुलिस में शिकायत

0
78

गुडविल अस्पताल पर लापरवाही का आरोप: प्रीमैच्योर नवजात की मौत, परिजनों ने की पुलिस में शिकायत

रायपुर। शहर के सिद्धार्थ चौक स्थित गुडविल अस्पताल एक बार फिर लापरवाही के आरोपों के घेरे में है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल ने समय से पहले जन्मे (प्रीमैच्योर) बच्चे को डिलीवरी के तुरंत बाद बिना किसी उपचार या निगरानी के उन्हें सौंप दिया और सिर्फ पाउडर दूध पिलाने की सलाह देकर छुट्टी दे दी। कुछ ही घंटों में नवजात की मौत हो गई।

मृत नवजात के पिता शुभम जायसवाल ने बताया कि डॉक्टरों को बच्चे की नाजुक हालत की पूरी जानकारी थी, फिर भी कोई चिकित्सकीय मदद नहीं दी गई। “बच्चे को जन्म के तुरंत बाद हमें सौंप दिया गया और कहा गया कि पाउडर दूध दे दो, ठीक रहेगा,” – उन्होंने बताया।

इस घटना से शोकाकुल परिजनों ने स्थानीय पुलिस थाना पहुंचकर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शुभम जायसवाल ने अस्पताल पर लापरवाही और चिकित्सकीय उदासीनता का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है।

वहीं, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि डिलीवरी के समय बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ था और तभी उसे परिजनों को सौंपा गया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here