CG CRIME : 16 वर्षीय नाबालिग की निर्मम हत्या, चाकू और पत्थर से वार कर की गई वारदात

0
60

CG CRIME : 16 वर्षीय नाबालिग की निर्मम हत्या, चाकू और पत्थर से वार कर की गई वारदात

रायपुर। खरोरा थाना क्षेत्र के बेलदारशिवनी गांव में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह दिल दहला देने वाली वारदात 27 जून की सुबह तब सामने आई जब गांव के पास एक खेत में लड़की का शव बरामद हुआ।

परिजनों के मुताबिक, लड़की 26 जून की दोपहर करीब 1 बजे घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजन और ग्रामीणों ने उसे काफी तलाशा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगली सुबह खेत में उसका शव मिलने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया।

चाकू और पत्थर से की गई हैवानियत, आरोपी अभी भी फरार
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नाबालिग की हत्या चाकू और पत्थर से वार करके की गई है। मौके से हत्या में इस्तेमाल हुआ चाकू भी बरामद कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

घटना के बाद क्षेत्र में डर और असुरक्षा का माहौल है। पुलिस आसपास के इलाकों में सघन जांच और पूछताछ कर रही है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। गांव में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here