CRIME NEWS :ऑपरेशन साइबर शील्ड ,  म्यूल बैंक अकाउंट गिरोह का पर्दाफाश

0
49

CRIME NEWS :ऑपरेशन साइबर शील्ड ,  म्यूल बैंक अकाउंट गिरोह का पर्दाफाश

फर्जी सिम कार्ड खरीदने वाला मुख्य आरोपी महाराष्ट्र के गोंदिया से गिरफ्तार

रायपुर | 
छत्तीसगढ़ पुलिस की साइबर क्राइम के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन साइबर शील्ड” को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड के माध्यम से म्यूल बैंक अकाउंट संचालित करने वाले मुख्य आरोपी को महाराष्ट्र के गोंदिया से गिरफ्तार किया है।

पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई

रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री अमरेश मिश्रा ने रेंज साइबर थाना को साइबर अपराधों में संलिप्त मुख्य आरोपियों के विरुद्ध तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसी निर्देश पर थाना सिविल लाइन रायपुर में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक से संबंधित 104 म्यूल बैंक खातों को लेकर अपराध क्रमांक 44/25 दर्ज कर विवेचना की जा रही थी।

पहले 24 आरोपी गिरफ्तार, अब मास्टरमाइंड चढ़ा पुलिस के हत्थे

जांच में सामने आया कि फर्जी सिम कार्ड के माध्यम से म्यूल बैंक अकाउंट संचालित किए जा रहे थे। सिम सेवा प्रदाताओं से प्राप्त तकनीकी जानकारियों के आधार पर पहले 24 POS एजेंटों को गिरफ्तार किया गया था। इन्हीं से मिली जानकारी और तकनीकी विश्लेषण के बाद पुलिस ने मुख्य सिम क्रेता आरोपी कुलदीप बागड़े उर्फ मोनू को गोंदिया (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया है।

आरोपी की जानकारी

  • नाम: कुलदीप बागड़े उर्फ मोनू
  • पिता का नाम: महेन्द्र कुमार बागड़े
  • उम्र: 30 वर्ष
  • पता: हलबी टोला, अमोरा, गोंदिया (महाराष्ट्र)

न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

आरोपी कुलदीप बागड़े को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है

दर्ज धाराएं

  • भारतीय न्याय संहिता की धारा: 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5)

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here