अस्थिबाधित दिव्यांगजनों के लिए 7 जुलाई को मेगा प्लेसमेंट कैंप
रायपुर के शासकीय आईटीआई में आयोजन
रायपुर। अस्थिवाचित (ऑर्थोपेडिकली हैंडीकैप्ड) दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के अवसर सुनिश्चित करने हेतु एक मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 07 जुलाई 2025 को किया जा रहा है। यह प्लेसमेंट कैंप रायपुर के विधानसभा रोड स्थित शासकीय आईटीआई सड्डू परिसर में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित होगा।
यह प्लेसमेंट कैंप इंडिया एलायंस के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें राइस मिल, पेट्रोल पंप, स्पंज आयरन प्लांट, वेयरहाउस एवं रिसेप्शन इत्यादि क्षेत्रों से संबंधित लगभग 20 निजी प्रतिष्ठान भाग लेंगे। इन प्रतिष्ठानों के माध्यम से लगभग 100 से अधिक अस्थिवाचित दिव्यांगजनों को रोजगार प्रदान किए जाने की संभावना है।
चयनित आवेदकों को कार्य क्षेत्र और योग्यता के अनुसार ₹10,000 से ₹20,000 तक मासिक वेतन दिया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति रायपुर या उसके आसपास की जाएगी।
इस प्लेसमेंट कैंप में छत्तीसगढ़ राज्य के सभी इच्छुक अस्थिवाचित दिव्यांगजन शामिल हो सकते हैं, जो बिना व्हीलचेयर के चलने-फिरने में सक्षम हैं और जिनकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच है।
कैंप में लाने आवश्यक दस्तावेज:
- 12वीं / स्नातक की अंकसूची
- दिव्यांगता प्रमाण-पत्र
- निवास प्रमाण-पत्र
- रोजगार पंजीयन प्रमाण-पत्र
- आधार कार्ड की मूल व फोटोकॉपी
- 2 पासपोर्ट साइज फोटो
महत्वपूर्ण सूचना: आने-जाने के लिए कोई मार्ग व्यय या ठहरने/खाने की व्यवस्था नहीं की गई है। अधिक जानकारी हेतु कार्यालयीन समय में दूरभाष नंबर 0771-4044000 पर संपर्क किया जा सकता है।
इस आयोजन का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाते हुए मुख्यधारा से जोड़ना है।


