
सावन में सजी ‘सावन सुंदरी’ की रंगीन शाम
ब्यूटीफुल क्वींस क्लब द्वारा भव्य आयोजन, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
रायपुर –ब्यूटीफुल क्वींस क्लब द्वारा होटल ट्रीटॉन, तेलीबांधा में ‘सावन सुंदरी 2025’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस रंगीन कार्यक्रम में शहर की महिलाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की आयोजक मिसेस कविता सिंह थीं।


दो कैटेगरी में हुआ मुकाबला: मिस और मिसेज
कार्यक्रम में दो वर्गों — मिस और मिसेज में प्रतियोगिता आयोजित की गई। दोनों कैटेगरी में प्रतिभागियों ने सावन की पारंपरिक थीम पर रैंपवॉक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुति दी।
विजेताओं की सूची:
मिस कैटेगरी
विजेता: शिवानी — मिस सावन सुंदरी 2025

मिसेज कैटेगरी
विजेता: श्रीमती बरखा — मिसेज सावन सुंदरी 2025
सेकंड रनर-अप: श्रीमती शीतल मार्को
विशेष सम्मान: श्रीमती अर्चना शर्मा — “सुंदर-सुंदरी” का क्राउन
क्लब क्वीन अवॉर्ड: श्रीमती शकीला — सावन सुंदरी क्वीन बनीं
प्रमुख अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में सौरभ निर्वाणी और मनोज खरे उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि कविता कुंभज ने विजेताओं को उपहार व क्राउन भेंट कर सम्मानित किया।
आयोजन की सराहना
कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों, अतिथियों और आयोजकों ने सावन की इस भव्य शाम को यादगार बना दिया। आयोजन को लेकर सभी ने मिसेस कविता सिंह की सराहना की और इस तरह के आयोजनों को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरणादायी बताया।




