ब्रेकिंग न्यूज़  : कस्टम मिलिंग घोटाला: रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा और कारोबारी अनवर ढेबर गिरफ्तार

0
54

ब्रेकिंग न्यूज़  : कस्टम मिलिंग घोटाला: रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा और कारोबारी अनवर ढेबर गिरफ्तार

ईओडब्ल्यू ने कोर्ट में पेश कर मांगी पुलिस रिमांड, भ्रष्टाचार अधिनियम समेत IPC की कई धाराओं में मामला दर्ज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कस्टम मिलिंग घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा और कारोबारी अनवर ढेबर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट के तहत जेल से विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

ईओडब्ल्यू ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 11, 13(1)(क), 13(2) और भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी (आपराधिक साजिश), 384 (जबरन वसूली) और 409 (लोकसेवक द्वारा आपराधिक विश्वासभंग) के तहत केस दर्ज किया है।

सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान घोटाले से जुड़े कई अहम खुलासे होने की संभावना है। ईओडब्ल्यू अब इस घोटाले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here