
रायपुर क्राइम न्यूज़ : एनडीपीएस एक्ट में 2 माह से फरार आरोपी नर्बद कटरे बालाघाट से गिरफ्तार
खमतराई थाना क्षेत्र के NDPS केस में पहले ही 3 आरोपी जा चुके हैं जेल
प्रतिबंधित नशीली सिरप खरीदकर साथियों को बेचने दिया था
आरोपी को मध्यप्रदेश के बालाघाट से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
रायपुर। खमतराई थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक महत्वपूर्ण मामले में दो माह से फरार चल रहे आरोपी नर्बद कटरे को मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर रायपुर लाकर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


इस मामले में पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपी रवि तमेर, राजेश पंचेश्वर और विनय सिंह राजपूत को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। इनसे पूछताछ के दौरान नर्बद कटरे का नाम सामने आया था, जिसने प्रतिबंधित नशीली सिरप की खरीद कर अपने साथियों को विक्रय हेतु दिया था।
प्रकरण क्रमांक 415/2025, धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज इस मामले में पुलिस ने कुल 120 नग प्रतिबंधित नशीली सिरप जब्त की है। सूचना के आधार पर खमतराई थाना की पुलिस टीम ने बालाघाट (म.प्र.) पहुंचकर आरोपी को पकड़ा।

पूछताछ में नर्बद कटरे ने कबूला कि उसने संबंधित मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित सिरप खुद के नाम से बिल बनवाकर खरीदी थी और अपने साथियों को बेचने के लिए दिया था। पुलिस ने संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक से भी पूछताछ की है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
नाम: नर्बद कटरे
पिता का नाम: बोहरन कटरे
उम्र: 31 वर्ष
निवासी: धारावासी, पोस्ट नेवरगांव, थाना लालबर्रा, जिला बालाघाट (मध्यप्रदेश)
आरोपी को 10 जुलाई 2025 को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।




