मैग्नेटो मॉल में ‘स्ट्रॉन्ग वूमेन्स पावर क्लब’ और ‘आईकॉनिक’ द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

0
50

मैग्नेटो मॉल में ‘स्ट्रॉन्ग वूमेन्स पावर क्लब’ और ‘आईकॉनिक’ द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

नारी परिधान व मिस-मैसेज कैटेगरी में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

कार्यक्रम में जानी-मानी हस्तियों की रही प्रभावशाली मौजूदगी

रायपुर — राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में स्ट्रॉन्ग वूमेन्स पावर क्लब और आईकॉनिक के संयुक्त तत्वावधान में एक रंगारंग और भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं की शक्ति, आत्मविश्वास और रचनात्मकता को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में नारी परिधान व मिस-मैसेज जैसी प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं।

प्रतियोगिता के विजेताओं की सूची

नारी परिधान कैटेगरी में प्रथम स्थान पर दीपिका बोरा वही द्वितीय स्थान पर देवश्री और तीसरे स्थान में नेहा रही

इसके साथ ही प्रतियोगिता में नेहा, वर्षा सोनी, खुशी खान सहित कई प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की तालियां बटोरीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान:

इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक नीता थापा (संस्थापक, स्ट्रॉन्ग वूमेन्स पावर क्लब), शकील खान (अध्यक्ष), वर्षा सिंह (कोसा अध्यक्ष), और सचिन प्रज्ञा वैष्णव ने कार्यक्रम की तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी लगन और टीमवर्क से यह आयोजन बेहद सफल और प्रभावशाली रहा।

कार्यक्रम में प्रीति सिंह तिवारी , अर्चना शर्मा , शीतल मार्को , स्वाति पांडे , पायल नागरानी कविता कुंबन जूरी और अतिथि के रूप में उपस्थित रहे

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डिंपल म्यूजिक, रुद्रांश ज्वेलर्स से गीता वर्मा, और अन्य कई संगठनों व संस्थाओं ने स्पॉन्सरशिप देकर अहम योगदान दिया।

रचनात्मकता, महिला सशक्तिकरण और सौंदर्य का अद्भुत संगम बना यह आयोजन न केवल एक मनोरंजन से भरपूर शाम बना, बल्कि सामाजिक जागरूकता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल के रूप में भी याद किया जाएगा।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here