वार्ड 49 में ज़मीनी निरीक्षण पार्षद डॉ. अनामिका सिंह ने सुनीं लोगों की समस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश

0
62

वार्ड 49 में ज़मीनी निरीक्षण पार्षद डॉ. अनामिका सिंह ने सुनीं लोगों की समस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश

रायपुर। रानी दुर्गावती वार्ड क्रमांक 49 की पार्षद और एमआइसी सदस्य डॉ. अनामिका सिंह ने आज ज़ोन कमिश्नर, नगर निगम अधिकारियों और सफाई दल के साथ क्षेत्र का व्यापक दौरा किया। निरीक्षण की शुरुआत पुरैना मुक्तिधाम से हुई, जिसके बाद वार्ड के विभिन्न इलाकों का जायज़ा लिया गया।

दौरे के दौरान स्थानीय नागरिकों ने स्वच्छता, जल निकासी, सड़क मरम्मत, और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं पार्षद के समक्ष रखीं। डॉ. सिंह ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

डॉ. अनामिका सिंह ने कहा कि “सेवा ही संकल्प” के मूल मंत्र के साथ वे लगातार क्षेत्रीय विकास और जनता की समस्याओं के समाधान हेतु कार्यरत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here