सचिन पायलट के छत्तीसगढ़ दौरे पर विधायक पुरंदर मिश्रा का तीखा प्रहार : कहा- कांग्रेस अब सिर्फ परिवार तक सिमट कर रह गई है

0
40

सचिन पायलट के छत्तीसगढ़ दौरे पर विधायक पुरंदर मिश्रा का तीखा प्रहार : कहा- कांग्रेस अब सिर्फ परिवार तक सिमट कर रह गई है

रायपुर। वरिष्ठ भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस नेता सचिन पायलट के छत्तीसगढ़ दौरे पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि “दिल्ली में पप्पू और छत्तीसगढ़ में बिट्टू, यही कांग्रेस की राजनीति बची है। पार्टी अब सिर्फ परिवार तक सीमित रह गई है।”

पुरंदर मिश्रा ने आगे कहा कि आर्थिक नाकेबंदी के दौरान कांग्रेस ने मजदूरों को रोज़ी में बुलाया था, लेकिन अब वही मजदूर भुगतान न होने की बात कहकर हल्ला मचा रहे हैं। उन्होंने सचिन पायलट से सवाल पूछते हुए कहा कि “अगर किसी को भुगतान नहीं हुआ है तो वे बताएं, हम उन्हें उनका पैसा दिलवाकर देंगे।”

विधायक मिश्रा के इस बयान से कांग्रेस की आंतरिक राजनीति और संगठनात्मक व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। सचिन पायलट के दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है और भाजपा नेताओं के बयान इसे और गरमा रहे हैं।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here