शिव महापुराण कथा हेतु यातायात पुलिस ने जारी किया रूट, पार्किंग एवं डायवर्शन प्लान

0
64

शिव महापुराण कथा हेतु यातायात पुलिस ने जारी किया रूट, पार्किंग एवं डायवर्शन प्लान

पं. प्रदीप मिश्रा की कथा में लाखों श्रद्धालुओं की संभावित उपस्थिति को देखते हुए व्यवस्था सख्त

दुर्ग/भिलाई। दिनांक 30 जुलाई 2025 से 5 अगस्त 2025 तक जयंती स्टेडियम, भिलाई में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा वाचक पं. श्री प्रदीप मिश्रा द्वारा शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन प्रस्तावित है। आयोजन के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात प्रबंधन के लिए रूट, पार्किंग तथा डायवर्शन प्लान जारी किया गया है।

 रूट एवं पार्किंग व्यवस्था

  1. रायपुर, चरोदा एवं भिलाई-03 की दिशा से आने वाले श्रद्धालु
    टाटीबंध, कुम्हारी, पावर हाउस चौक, पावर हाउस अंडरब्रिज, मूर्गा चौक होते हुए
    भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 अथवा सेक्टर-6 पुलिस ग्राउंड पार्किंग में वाहन पार्क कर कथा स्थल तक पैदल पहुंचें।
  2. बेमेतरा, धमधा एवं दुर्ग की दिशा से आने वाले वाहन
    धमधा, धमधा नाका ओवरब्रिज, ग्रीन चौक, राजेन्द्र पार्क, वाय-शेप ब्रिज, सेक्टर-9 चौक होते हुए
    सेक्टर-7 स्कूल ग्राउंड या सेक्टर-6 पुलिस ग्राउंड पार्किंग में पार्किंग करें।
  3. राजनांदगांव एवं बालोद की ओर से आने वाले श्रद्धालु
    पुलगांव चौक, जेल तिराहा, डीपीएस चौक, भिलाई निवास कटिंग होकर
    हेलीपैड ग्राउंड या फुटबॉल ग्राउंड पार्किंग में वाहन खड़ा करें और कथा स्थल तक पैदल जाएं।
  4. धमतरी एवं पाटन की दिशा से आने वाले श्रद्धालु
    उतई, उतई तिराहा, डीपीएस चौक, भिलाई निवास कटिंग होकर
    हेलीपैड या फुटबॉल ग्राउंड पार्किंग में वाहन पार्क करें।
  5. वीआईपी पासधारी वाहन
    बेरोजगार तिराहा से प्रवेश लें एवं
    शहीद पार्क के सामने निर्धारित वीआईपी पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा करें।

 प्रतिबंधित क्षेत्र

  • उतई तिराहा से जवाहर उद्यान चौक (फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग) तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
  • जयंती स्टेडियम कटिंग से कथा स्थल तक श्रद्धालुओं का पैदल आवागमन भी प्रतिबंधित रहेगा।
  • सम्पूर्ण आयोजन अवधि में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

 यातायात पुलिस की अपील

श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे असुविधा से बचने हेतु निर्धारित मार्गों एवं पार्किंग व्यवस्था का पालन करें। आयोजन की गरिमा बनाए रखने हेतु यातायात पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का सहयोगपूर्वक पालन करें।

जयंती स्टेडियम भिलाई में यह आयोजन शिवभक्तों के लिए एक आध्यात्मिक अनुभव होगा, जिसमें व्यवस्था और अनुशासन का विशेष ध्यान रखना सभी की जिम्मेदारी है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here