द्वितीय मुख्य परीक्षा 2025 : मूल्यांकन कार्य की प्रगति पर सचिव पुष्पा साहू ने ली वर्चुअल समीक्षा बैठक

0
43

द्वितीय मुख्य परीक्षा 2025 : मूल्यांकन कार्य की प्रगति पर सचिव पुष्पा साहू ने ली वर्चुअल समीक्षा बैठक

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा द्वितीय मुख्य परीक्षा 2025 के मूल्यांकन कार्य की प्रगति की समीक्षा हेतु एक वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता मण्डल सचिव श्रीमती पुष्पा साहू ने की।

बैठक में उन मूल्यांकन केन्द्रों की स्थिति पर विशेष चर्चा की गई जहां मूल्यांकनकर्ताओं की संख्या अपेक्षाकृत कम पाई गई और मूल्यांकन का प्रतिशत संतोषजनक नहीं रहा। इस पर मण्डल द्वारा संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों एवं केन्द्राध्यक्ष प्राचार्यों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर मूल्यांकन कार्य में शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया।

सचिव श्रीमती साहू ने सभी केन्द्राधिकारियों को पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर मूल्यांकन कार्य संपन्न करने के निर्देश दिए। बैठक में समयबद्धता, गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here